इंदौर न्यूज़ (Indore News)

इंदौर से इंडिगो, एयर इंडिया और एलायंस एयर ने निरस्त की दिल्ली और मुंबई की उड़ानें

इंदौर। इंदौर से पिछले कुछ दिनों से लगातार कई उड़ानें निरस्त हो रही हैं। कल भी एलायंस एयर ने दिल्ली की एक उड़ान, इंडिगो ने मुंबई की एक उड़ान और एयर इंडिया ने दिल्ली-मुंबई उड़ान को निरस्त कर दिया। वहीं खराब मौसम के चलते कई अन्य उड़ानें तय समय से घंटों देरी से आईं व गईं। इसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की उड़ान शाम 4.05 बजे दिल्ली से इंदौर आकर 4.40 बजे मुंबई जाती है। कंपनी ने इन्हें निरस्त कर दिया। इसी तरह इंडिगो की उड़ान 7.15 बजे मुंबई से इंदौर आकर 7.45 बजे वापस मुंबई जाती है और एलायंस एयर की उड़ान शाम 7.40 बजे दिल्ली से इंदौर आकर 8.05 बजे वापस दिल्ली जाती है। दोनों ही कंपनियों ने इन उड़ानों को भी निरस्त कर दिया। निरस्त किए जाने के लिए ऑपरेशनल कारणों की बात कही गई। उड़ानों के निरस्त होने से नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया। अधिकारियों ने उन्हें शांत करते हुए रिफंड और रीबुकिंग का विकल्प दिया। वहीं कई उड़ानें दिल्ली सहित कई शहरों में खराब मौसम के कारण दो से तीन घंटे तक देरी से आईं व गईं। इससे भी यात्रियों को परेशान होना पड़ा।

Share:

Next Post

45 दुकानदारों के कारण अटका शिवाजी मार्केट का मामला

Mon Jan 22 , 2024
शासन को पूरा मामला भेजकर नगर निगम ने मांगे दिशा-निर्देश इंदौर। शिवाजी मार्केट की शिफ्टिंग का मामला लगातार उलझनों में पड़ता जा रहा है। नगर निगम मार्केट विभाग ने छानबीन में पाया कि 45 दुकानदार ऐसे हैं, जिन्होंने इकरारनामे पर दुकानें अन्य लोगों को बेच दी थीं। अब निगम ने शासन को पत्र भेजकर पूरे […]