
नई दिल्ली। मार्च का महीना ओटीटी दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट का पावरपैक साबित होने वाला है। एक्शन, ड्रामा, थ्रिलर, बायोपिक और इंटरनेशनल कंटेंटहर जॉनर में बड़ा धमाका देखने को मिलेगा। महीने की शुरुआत होगी Subedaar से, जो 5 मार्च को Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म में Anil Kapoor रिटायर्ड सूबेदार अर्जुन मौर्या के दमदार किरदार में नजर आएंगे, जबकि Radhika Madan उनकी बेटी की भूमिका निभा रही हैं। इमोशनल बैकड्रॉप और देशभक्ति के रंग के साथ यह फिल्म दर्शकों को जोड़ने का वादा करती है।
6 मार्च को Netflix पर रिलीज होगी प्रेरणादायक सीरीज Hello Bachchon, जो मशहूर एजुकेटर Alakh Pandey की जिंदगी से प्रेरित बताई जा रही है। इसमें Vineet Kumar Singh एक जुनूनी शिक्षक की भूमिका में हैं। निर्देशन किया है Pratish Mehta ने, और साथ में Girija Oak व Vikram Kochhar भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे।
उसी दिन यानी 6 मार्च को ZEE5 पर प्रीमियर होगी फिल्म Jab Khuli Kitaab, जिसमें Pankaj Kapur, Dimple Kapadia और Aparshakti Khurana नजर आएंगे। पारिवारिक रिश्तों और जीवन के अनकहे सच पर आधारित यह फिल्म गंभीर और भावनात्मक कहानी पेश करेगी।
साउथ सिनेमा के शौकीनों के लिए तमिल फिल्म Made in Korea 2 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। वहीं बंगाली थ्रिलर वेब सीरीज Jazz City 19 मार्च 2026 को SonyLIV पर रिलीज होगी, जो सस्पेंस और क्राइम ड्रामा का तगड़ा डोज देगी।
कोरियन कंटेंट के फैंस के लिए Boyfriend on Demand 6 मार्च को नेटफ्लिक्स पर आएगा। वहीं सुपरहीरो प्रेमियों को 25 मार्च का इंतजार रहेगा, जब Daredevil: Born Again का नया सीजन JioHotstar पर स्ट्रीम होगा। इसमें Charlie Cox एक बार फिर डेयरडेविल के अवतार में नजर आएंगे।
कॉमेडी पसंद करने वालों के लिए Rooster 9 मार्च को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी, जिसमें Steve Carell की वापसी खास आकर्षण रहेगी। और महीने का बड़ा सरप्राइज है Peaky Blinders: The Immortal Man, जो 6 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। पॉपुलर गैंगस्टर ड्रामा की इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन और दमदार कहानी देखने को मिलेगी।
कुल मिलाकर, मार्च ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट का तूफान लेकर आ रहा है—जहां हर हफ्ते नई कहानी, नया रोमांच और बड़ा मनोरंजन आपका इंतजार कर रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved