
इंदौर। स्वर्गीय श्रीमती चंदाबाई मां गायत्री लक्ष्मी नारायण मानव सेवा संस्थान द्वारा लगातार 12 वर्ष सर्व धर्म निशुल्क कन्याओं का विवाह समारोह संपन्न करवाया गया। इस विवाह समारोह में 31 दिव्यांग निर्धन गरीब बेसहारा कन्याओं का विवाह करवाया गया जिनके माता-पिता नहीं थे। इंदौर के अलावा धार उज्जैन भोपाल होशंगाबाद देवास खरगोन महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश की भी कन्याओं का विवाह शामिल है। संस्था द्वारा पिछले 11 वर्षों में करीब 650 से ज्यादा विवाह संपन्न करवाए गए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved