img-fluid

शादीशुदा महिला को पड़ोसी से हुआ प्यार, बहनोई संग मिलकर बनाया खौफनाक प्लान

April 06, 2026

मुजफ्फरपुर: बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर जिले (Muzaffarpur District) में चर्चित बर्तन व्यवसायी मकेश्वर पंडित हत्याकांड (Makeshwar Pandit Murder Case) का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक यह हत्या प्रेम प्रसंग में की गई थी. मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और बहनोई ने मिलकर पेशेवर शूटर को सुपारी देकर हत्या कराई थी. पुलिस ने मृतक पत्नी के प्रेमी और बहनोई को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शूटर फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र की है, जहां 2 अप्रैल को बाजार से घर लौट रहे बर्तन व्यवसायी मकेश्वर पंडित को रास्ते में घेरकर सिर में गोली मार दी गई थी. गोली लगने से व्यवसायी की मौके पर मौत हो गई थी. इस हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी.


  • पश्चिमी एसडीपीओ सुचित्रा कुमारी ने बताया कि जांच के दौरान यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा सामने आया. पुलिस के अनुसार, पड़ोस में रहने वाले मुन्ना पंडित का मृतक की पत्नी के साथ प्रेम संबंध था. इसी दौरान मृतक के बहनोई महेश पंडित का भी घर आना-जाना था और पुलिस को उसके भी मृतक की पत्नी से अवैध संबंधों की जानकारी मिली है.

    पुलिस जांच में सामने आया कि मकेश्वर ने अपनी पत्नी को फोन पर बात करते पकड़ लिया था. इसके बाद उसने मुन्ना के घर जाकर शिकायत की, जिससे दोनों के बीच विवाद हुआ. इसी विवाद के बाद मुन्ना और महेश ने मकेश्वर को रास्ते से हटाने की साजिश रची.

    पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने एक पेशेवर शूटर को पैसे देकर सुपारी दी. 2 अप्रैल को शूटर ने मोतीपुर बाजार से घर लौट रहे मकेश्वर पंडित को निशाना बनाते हुए गोली मार दी थी. मृतक के पिता बालजी पंडित के बयान पर मोतीपुर थाने में केस दर्ज किया गया था. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मुन्ना और महेश पंडित को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों ने कई अहम खुलासे किए हैं.

    पुलिस ने बताया कि फरार शूटर की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. मकेश्वर पंडित की शादी 12 वर्ष पहले हुई थी. उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है.

    Share:

  • आसमान से होगा स्मार्ट हमला, ट्रांसपोर्ट विमान बनेंगे अटैक मशीन

    Mon Apr 6 , 2026
    नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना ने अपनी युद्ध क्षमता को और मजबूत करने के लिए एक बेहद अहम कदम उठाया है. वायुसेना आधुनिक और सस्ता स्ट्राइक सिस्टम विकसित कर रही है. इस सिस्टम का नाम Air-Dropped Canisterised Swarm (ADC-S) है. इस नई तकनीक के जरिए अब C-17 ग्लोबमास्टर III ( C-17 Globemaster III), सी-130जे सुपर हरक्यूलिस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved