
उज्जैन। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाली विवाहिता ने कल शाम फाँसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। मायके से आए परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है जिस पर पुलिस जाँच करेगी। पूरा मामला संदिग्ध है और आज सुबह पोस्टमार्टम हुआ। भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम बांसखेड़ी निवासी राधाबाई पति तूफानसिंह बंजारा उम्र 20 साल ने कल शाम अपने घर में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने रात में देखा तो उसकी लाश झूलती मिली। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां आ गए। सूचना मिलने पर भैरवगढ़ थाने के सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मालवीय ने मौके पर जाकर मृतका के शव को बरामद कर लिया।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved