img-fluid

मंगल 5 दिसंबर को वृश्चिक राशि में करेंगे गोचर, इन राशियों का होगा भाग्योदय

November 26, 2021

नई दिल्‍ली । ग्रह-नक्षत्रों (planet constellation) के लिहाज से दिसंबर का महीना खास है। इस महीने कई ग्रह-नक्षत्र राशि परिवर्तन करेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। 5 दिसंबर को मंगल वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। उसके बाद 8 दिसंबर को शनि की राशि मकर में शुक्र का प्रवेश होगा। फिर 10 दिसंबर को धनु राशि में बुध का गोचर होगा।

इसके बाद 16 दिसंबर को सूर्य और बुध की युति से धनु राशि में बुधादित्य योग बनेगा। दिसंबर महीने में शुक्र उल्टी चाल चलना भी शुरू करेंगे। 19 दिसंबर को शुक्र मकर राशि में वक्री अवस्था में आ जाएंगे। फिर 29 दिसंबर को धनु राशि से निकलकर बुध मकर राशि में प्रवेश करेंगे। उसके बाद 30 दिसंबर को शुक्र वक्री गति में फिर से धनु राशि में गोचर कर जाएंगे। जानिए ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन का किन राशियों को होगा लाभ-


1. मेष- दिसंबर का महीना मेष राशि वालों के जीवन में कई बड़े बदलाव करेगा। इस दौरान गुरु आपके लाभ भाव में विराजमान रहेंगे। गुरु के प्रभाव से आपको नौकरीपेशा और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। इस दौरान मानसिक तनाव कम होगा। कई मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। भाई-बहन का साथ मिलेगा।

2. मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना अच्छा रहेगा। इस दौरान शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों को तरक्की मिलने की संभावना है। माता-पिता के साथ संबंध में सुधार होगा। इस महीने भाग्य का साथ मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग बनेंगे।

3. सिंह- आपके वैवाहिक जीवन में सुखद बदलाव हो सकते हैं। साथी के साथ मनमुटाव दूर हो सकता है। पार्टनरशिप के कारोबार में लाभ हो सकता है। मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। जीवन को सुधारने के लिए प्लानिंग बना सकते हैं।

4. धनु- झनु राशि वालों को इस महीने उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। इस दौरान आपके आत्मविश्वास व पराक्रम में वृद्धि होगी। धनु राशि वाले अपनी भावनाओं को जाहिर कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। नया व्यापार शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह माह उत्तम है।

5. कुंभ- कुंभ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने का आसार रहेंगे। इस दौरान मेहनत का पूरा फल मिलेगा। पहले किए गए धन निवेश का लाभ मिल सकता है। घर के किसी सदस्य की तबीयत खराब है तो ठीक हो सकती है। इस राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Share:

  • Horoscope: साल 2022 में चमकेगी इन राशि वालों की किस्‍मत, बरसेगा पैसा, मिलेगी तरक्‍की

    Fri Nov 26 , 2021
    नई दिल्‍ली। साल 2021 खत्‍म होने में अब बस एक महीना बाकी है। वहीं नए साल यानी कि 2022 (Year 2022) के आगमन की तैयारी करने के साथ-साथ सभी के मन में जिज्ञासा है कि यह साल उनके लिए कैसा रहेगा। नया साल उनके लिए सौगातें लेकर आएगा या मुश्किलें लेकर आएगा। ज्‍योतिषीय गणना (astrological […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved