विदेश

मार्टिन लूथर किंग जूनियर की 57वीं पुण्य स्मृति में हज़ारों प्रदर्शनकारियों का मार्च

वाशिंगटन। नागरिक अधिकारों के लिए पूरे जीवन संघर्ष करने वाले मार्टिन लूथर किंग ज़ूनियर की 57वीं पुण्यतिथि पर हज़ारों लोगों ने मार्च निकाला और सरकार से मांग की कि पुलिस ज्यादितियों और अश्वेत समुदाय के प्रति हिंसा पर लगाम लगे। प्रदर्शनकारी हाथों में तख़्तियां और हिंसा के शिकार अश्वेत जार्ज फ्लायड और अश्वेत नेता जान लेविस के अंकित चित्र वाले टी-शर्ट पहने हुए थे। प्रदर्शनकारियों में सभी धर्म, जाति और नस्ल के लोग शामिल थे।

अश्वेत हिंसा पर रोक की मांग-

लिंकन मेमोरियल के सम्मुख भारी पुलिस व्यवस्था में प्रदर्शनकारी मुँह पर मास्क लगाए हुए थे। गरमी इतनी अधिक थी कि प्रदर्शन कारी बीच बीच अपने सिर और शरीर पर शीतल जल डाल रहे थे। इस मौक़े पर मार्टिन लूथर किंग की एक मात्र पोती ने मार्टिन लूथर किंग स्मारक के सम्मुख जोशिले स्वर में मांग की कि व्यवस्था मूलक नस्लीय हिंसा पर तत्काल रोक लगाई जाए। इस बच्ची ने भारी असंतोष व्यक्त किया कि अश्वेत समुदाय को प्रतिदिन पुलिस हिंसा का शिकार होना पड़ रहा है। इस अवसर पर जार्ज फ्लायड के भाई फ़िलोनीज फलायड ने भी अश्वेत समुदाय के प्रति हिंसा की निंदा की।

अनेक नेताओं ने क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले दिनों जिस तरह मिनिया पोलिस में एक निहत्थे अश्वेत जार्ज फलायड की पुलिस कस्टडी में हत्या की गई, उसका सारे देश के जनमानस पर व्यापक असर पड़ा और लोगों ने कई राज्यों और शहरों में जुलूस निकाला। इसके बावजूद बरेओंना टेलर और जैकब ब्लेक की पुलिस के हाथों हत्या ने लोगों क्षुब्ध कर दिया है। इस मौक़े पर लोग नारे लगा रहे थे कि वे न्याय की भीख मांगने वालों को मौत के घाट उतार सकते हैं लेकिन न्याय के सपने को नहीं मिटा सकते।

अश्वेत सिने स्टार चडविक की कैंसर से मौत-

इस बीच ख़बर आई कि ‘ब्लैक पेंथर’ के सिने स्टार चडविक बोसमैन की बड़ी आंत के कैंसर से मृत्यु हो गई। इस पर समुदाय के लोगों ने संवेदना जताई। सिने स्टार चडविक मात्र 43 वर्ष के थे। वह पिछले कुछ चार वर्ष से कैंसर का उपचार करा रहे थे। चडविक ने अनेक फ़िल्मों में काम किया था। संवेदनाओं से सोशल मीडिया की सभी साइटें भरी हुई थीं।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अश्वेत आंदोलन को लेकर पुलिस ज्यादितियों पर मीडिया को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत कर रहे हैं।

Share:

Next Post

इतना है भारतीयों का मासिक औसत वेतन

Sat Aug 29 , 2020
–  106 देशों में भारत 72वें स्थान पर है भारत नई दिल्ली। दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के बीच हुए एक सर्वे में यह पता चला है कि प्रति महीने भारतीय 32800 रुपए कमाते है। 106 देशों की सूची में भारत 72वें स्थान पर मौजूद है। जबकि स्विट्जरलैंड इस सूची में शीर्ष पर है। अंतरराष्ट्रीय […]