देश

इतना है भारतीयों का मासिक औसत वेतन


–  106 देशों में भारत 72वें स्थान पर है भारत
नई दिल्ली। दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के बीच हुए एक सर्वे में यह पता चला है कि प्रति महीने भारतीय 32800 रुपए कमाते है। 106 देशों की सूची में भारत 72वें स्थान पर मौजूद है। जबकि स्विट्जरलैंड इस सूची में शीर्ष पर है।
अंतरराष्ट्रीय ई-वाणिज्य कंपनी के सर्वे के अनुसार, स्विट्जरलैंड 5,989 डॉलर यानी 4,49,000 रुपए के औसत मासिक वेतन के साथ शीर्ष पर है। सूची में 2,700 रुपए यानी 36 डॉलर के औसत मासिक वेतन साथ क्यूबा सबसे नीचे है।
सूची में स्विट्जरलैंड के बाद 3,00,900 रुपए (4,014 डॉलर के साथ) लक्जमबर्ग दूसरे और 2,64,900 रुपए (3,534 डॉलर) के औसत मासिक वेतन के साथ अमेरिका तीसरे स्थान पर है। शीर्ष 10 देशों में डेनमार्क (3,515 डॉलर), सिंगापुर (3,414 डॉलर), ऑस्ट्रेलिया (3,333 डॉलर), कतर (3,232 डॉलर), नॉर्वे (3,174 डॉलर), हांगकांग (3,024 डॉलर) और आइसलैंड (2,844 डॉलर) शामिल हैं।
भारत की 32,800 रुपए (437 डॉलर) की औसत मासिक मजदूरी के बाद कजाखस्तान (32,700 रुपए), ब्राजील (26,000 रुपए) और मिस्र (16,400 रुपए) जैसे देशों को पीछे छोड़ दिया है।
सूची में क्यूबा, युगांडा और नाईजीरिया जैसे देश 2,700 रुपए तथा 13,800 रुपए के औसत मासिक वेतन के साथ सूची में नीचे हैं।
इस सूची में शामिल 16 एशियाई देशों में भारत का 10वां स्थान है। दक्षिण कोरिया (1,72,900 रुपए), चीन (72,100 रुपए), मलेशिया (62,700 रुपये) और थाईलैंड (46,400 रुपए) जैसे देश भारत से आगे रहे हैं।

Share:

Next Post

भर-भर नर्मदे..तीन बांधों के गेट खोले

Sat Aug 29 , 2020
– मध्यप्रदेश में बाढ़ हुई विकराल… 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट शनिवार। पिछले दिनों बाढ़ की भयावहता झेल चुके मध्यप्रदेश के कई जिले एक बार फिर बाढ़ की चपेट में हैं। प्रदेश के सभी नदी-नाले उफान पर हैं। भदभदा, तवा और ओंकारेश्वर डेम के गेट खेलने से आसपास के गांवों में खतरा उत्पन्न […]