img-fluid

शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता

October 21, 2021

  • छठवीं वाहिनी में मनाया पुलिस शहीद स्मृति दिवस

जबलपुर। 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख क्षेत्र में देश की सीमा की रक्षा करते हुए केन्द्रीय रिजर्व बल के दस जवान चीनी सेना के साथ संघर्ष करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। जिनका अंतिम संस्कार लद्दाख के हॉट स्प्रिंग स्थान पर हुआ था। उक्त शहीद वीर पुलिस कर्मियों की स्मृति में प्रतिवर्षानुसार 21 अक्टूबर को पुलिस शहीद स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिस पर आज सेनानी छठवीं वाहिनी विसबल में उक्त शहीदों को श्रृंदाजलि अर्पित की गई। जानकारी अनुसार 1 सितंबर 2020 से 31 अगस्त 2021 तक कर्तव्य की वेदी पर पूरे देश की सिविल पुलिस एवं पैरा मिलट्री के 377 व प्रदेश के 15 अधिकारी कर्मचारी वीरगति को प्राप्त हुए थे।


जिनमें उनि. स्व. चंदनलाल उइके, सउनि शरद अग्रवाल, राजेन्द्र वर्मा, रमेश मेहरा, एसएएफ के श्याम लाल डेहरिया, प्रआर. रामप्रकाश, सत्येन्द्र अग्निहोत्री, कलू तिवारी, दिनेश चंद्र शर्मा, भरतलाल चौहान, सउनि. गोवर्धन सोलंकी, आर. दीपक राजूरकर, राजकुमार, सुरेश मुडिया व राजेश कुमार राजपूत ने अपने प्राणों की आहुती दी है। जिनके नामों का वाचन करते हुए बतौर मुख्य अतिथि जबलपुर जोन के आईजी उमेश जोगा द्धारा करते हुए पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रृंदाजलि दी गई। इस अवसर पर छठवीं वाहनी के कमांडेंट रूडोल्फ अल्वरेस, जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। जिन्होने वीरगति प्राप्त जवानों को श्रृंदाजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला पुलिस बल, जीआरपी, एसएएफ के प्लाटूनों ने सलामी दी।

Share:

  • रिटायर्ड सीईओ के घर EOW का छापा

    Thu Oct 21 , 2021
    जबलपुर, मंडला व भोपाल में एक साथ कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति उजागर जबलपुर। आदिम जाति कल्याण विभाग मंडला में मंडल संयोजक के पद पर नियुक्त होने के बाद प्रतिनियुक्ति जनपद पंचायत सीईओ बनकर रिटायर्ड हुए नागेन्द्र यादव के पास आय से कई गुना अधिक संपत्ति पायी गई है। गुरुवार को जबलपुर आर्थिक अपराध अन्वेषण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved