जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

रिटायर्ड सीईओ के घर EOW का छापा

  • जबलपुर, मंडला व भोपाल में एक साथ कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति उजागर

जबलपुर। आदिम जाति कल्याण विभाग मंडला में मंडल संयोजक के पद पर नियुक्त होने के बाद प्रतिनियुक्ति जनपद पंचायत सीईओ बनकर रिटायर्ड हुए नागेन्द्र यादव के पास आय से कई गुना अधिक संपत्ति पायी गई है। गुरुवार को जबलपुर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) की टीमों ने एक साथ जबलपुर, मंडला व भोपाल में आरोपी के घरों पर दबिश देकर आय से अधिक संपत्ति बरामद की है। जिसके पास से करीब 85 लाख की अधिक मिली है। दोपहर तक ईओडब्ल्यू की कार्रवाई जारी रही।


ईओडब्ल्यू सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नागेंद्र यादव की भर्ती आदिवासी विभाग में छोटे से पद से हुई थी। आरोपी ने अपनी जुगाड़ से मंडला जनपद पंचायत के सीईओ का प्रभार प्रतिनियुक्ति पर पा लिया। जिसके बाद वह घंसौर सिवनी व शहडोल जनपद पंचायत में भी बतौर सीईओं के पद पर रहा, जिसके बाद वह रिटायर हो गया। उक्त पिछले 10 सालों में आरोपी ने अकूत संपत्ति बनाई है। उनकी अकूत संपत्ति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूरी नौकरी में 11 लाख रुपए कमाने वाले नागेंद्र यादव के पास प्रारंभिक आंकलन में 97 लाख रुपए की संपत्ति मिली है। ईओडब्ल्यू अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की सेवाकाल के दौरान उसकी कुल प्राप्त आय 11 लाख 91 हजार 807 रुपये होती है, लेकिन आरोपी के पास खर्च राशि 97 लाख, 30 हजार 181 रुपये रहा जो कि आरोपी की आये से कई गुना ज्यादा करीब साढ़े 85 लाख रुपये ज्यादा है।

जबलपुर, मंडला, भोपाल में मकान
आय से अधिक मामले में घिरे आरोपी नागेंद्र यादव का मंडला में दो, जबलपुर में एक और भोपाल में एक मकान मिला है। आरोपी ने जबलपुर के तिलहरी स्थित थीम पार्क में बड़ा सा मकान बना रखा है। आरोपी को ये मकान बड़ा लग रहा था। इस कारण उसने इस मकान को 40 हजार रुपए में किराए पर देकर खुद 10 हजार रुपए किराए वाले मकान में रह रहा है। जांच टीम ने आरोपी के तिलहरी स्थित ड्यूप्लेक्स, मंडला महाराजपुर स्थित मकान व व्यवसायिक कॉम्पलैक्स, भोपाल के विनायक होम्स में मकान पर एक साथ छापेमार कार्रवाई की है।

6 एकड़ कृषि भूमि, स्कार्पियो व कई बैंक खातों का चला पता
आरोपी नागेन्द्र यादव और उसकी पत्नि अनीता यादव के नाम पर मंडला महाराजपुर में छ: एकड़ कृषि भूमि व उसके और परिजनों के नाम के विभिन्न बैंकों में खाते होने की जानकारी जांच एजेंसी को लगी है, जिसकी जांच पड़ताल की जा रहीं है। वहीं स्कार्पियों वाहन व दो स्कूटर होना भी पाया गया है।

रिटायर्ड जनपद पंचायत सीईओ के पास आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। जिस पर उसके जबलपुर, मंडला व भोपाल स्थित आवास पर कार्रवाई जारी है। आरोपी के पास से कुई गुना आय से अधिक संपत्ति पायी गई है। बैंक खातों की जानकारी एकत्रित की जा रहीं है। खातों में कितना पैसा व लॉकर में क्या है, इसकी जानकारी एकत्रित की जा रहीं है।
देवेन्द्र सिंह राजपूत, ईओडब्ल्यू, एसपी

Share:

Next Post

Court परिसर में वकील पर हमले की कोशिश

Thu Oct 21 , 2021
आरोपी को चाकू के साथ अधिवक्ताओं ने दबोचा, पुलिस को किया सुपुर्द जबलपुर। जिला न्यायालय परिसर में एक पक्षकार ने अपने ही वकील पर चाकूनुमा एक हथियार से हमला करने की कोशिश की, वकील किसी तरह अपने को बचाने में सफल रहा। जिसके बाद साथी अधिवक्ताओं ने आरोपी को दबोच लिया और पेन के आकार […]