img-fluid

Maruti Suzuki ने Swift का नया मॉडल किया लॉन्च, जानें कीमत और नए फीचर्स

February 24, 2021

मुंबई। Maruti Suzuki ने Swift का नया मॉडल 3 साल के बाद लॉन्च किया है। वैसे तो कार के इंटीरियर में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है लेकिन नए मॉडल के आउटलुक पर काफी काम किया गया है। बदलाव के साथ नया मॉडल बेहद आकर्षक लग रहा है।

Swift के नए मॉडल की शुरुआती कीमत 5.73 लाख रुपये रखी गई है। टॉप मॉडल की कीमत 8.41 लाख रुपये रखी गई है। ये कीमत दिल्ली में एक्स शोरूम के मुताबिक है। दूसरे शहरों में कीमतों में थोड़ा बदलाव हो सकता है।

Swift के नए मॉडल में K सीरीज के साथ 1।2L Dual Jet Dual VVT इंजन दिया गया है जो इंजिन आइडल स्टार्ट स्टॉप (Start Stop) फीचर के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि नए मॉडल में बेहतर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। Maruti Suzuki का दावा है कि Swift का नया मॉडल बेहतर तकनीक की वजह से अच्छा माइलेज भी देगा। कंपनी के मुताबकि मैन्युअल वेरिएंट 23।20 किलोमीट प्रति लीटर और ऑटोमैटिक वैरिएंट में 23.76 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज मिलेगा।

Share:

  • 13 साल की उम्र में Sridevi ने निभाया था Rajinikanth की मां का किरदार

    Wed Feb 24 , 2021
    नई दिल्ली। बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक श्रीदेवी (Sridevi) ने आज ही के दिन यानी 14 फरवरी साल 2018 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन उनकी यादें आज भी फैंस और बॉलीवुड स्टार्स के दिलों में ताजा हैं। श्रीदेवी ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी और फिल्म […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved