img-fluid

नाइट्रोजन गैस गोदाम में भीषण विस्फोट, 4 लोगों की मौत, 5 घायल

April 04, 2026

नई दिल्ली: दादर और नगर हवेली (Dadra and Nagar Haveli) केंद्र शासित प्रदेश के सेल्वास में शनिवार सुबह एक भीषण हादसा हुआ. देमानी रोड स्थित एक नाइट्रोजन गैस गोदाम में सिलेंडर की रिफिलिंग के दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हो गया. इस दर्दनाक घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोदाम में शनिवार सुबह कर्मचारियों द्वारा नाइट्रोजन गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग का काम किया जा रहा था. इसी दौरान अचानक एक सिलेंडर में तेज धमाका हुआ. धमाका इतना तेज था कि गोदाम का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और मलबा सड़क तक जा गिरा. आसपास के इलाके में तेज कंपन महसूस होने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई.


  • महसूस हुए भूकंप जैसे झटके
    स्थानीय लोगों मुताबिक, धमाके की आवाज करीब 30 मीटर दूर तक सुनाई दी. उस समय आसपास से गुजर रहे स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई.वहीं कुछ लोगों का कहना है कि भूकंप जैसे झटके भी महसूस हुए.

    मृतकों में गोदाम प्रबंधक भी शामिल
    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. तुरंत राहत और बचाव कार्य तत्काल शुरू किया गया. मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार मृतकों में गोदाम का प्रबंधक भी शामिल है.

    जानकारी के अनुसार पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. प्राथमिक जांच में सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की आशंका जताई जा रही है. प्रशासन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दे दिए हैं और यह पता लगाया जा रहा है कि सिलेंडर रिफिलिंग प्रक्रिया के दौरान किस स्तर पर लापरवाही हुई, जिस कारण इतना बड़ा हादसा हुआ.

    Share:

  • बेटे की चाहत में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी और दो बेटियों को मार डाला

    Sat Apr 4 , 2026
    नई दिल्ली। तेलंगाना (Telangana) के वारंगल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने बेटे की चाहत अपनी पत्नी और दो बेटियों को स्विमिंग पूल में डुबोकर मार डाला। युवक ने हत्या को छिपाने के लिए पुलिस को गुमराह किया और बताया कि उनकी पत्नी और बेटियां पूल में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved