img-fluid

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के पब में भीषण आग, 27 लोगों की मौत

July 13, 2026

बैंकॉक. थाईलैंड (Thailand) की राजधानी बैंकॉक ( Bangkok) में सोमवार तड़के एक पब में भीषण आग (Massive fire) लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

राहतकर्मियों ने बताया कि आग लगने की सूचना देर रात को मिली। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में उत्तरी बैंकॉक स्थित पब के मुख्य द्वार से ऊंची लपटें उठती दिखाई दे रही हैं। लोग जान बचाने के लिए बाहर भागते नजर आए, जबकि आसमान में काले धुएं का घना गुबार फैल गया।


  • अग्निकांड पर क्या बोले थाईलैंड के प्रधानमंत्री?
    थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नवीरकुल ने घटनास्थल पर पत्रकारों से कहा कि हादसे में 27 लोगों की मौत हुई है और कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

    दमकल ने आधे घंटे में पाया नियंत्रण
    अधिकारियों के मुताबिक, आग पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को लगभग 30 मिनट लगे। हादसे के बाद की तस्वीरों में पब के अंदर जली हुई मेज-कुर्सियां और बुरी तरह क्षतिग्रस्त ढांचा दिखाई दे रहा है। फिलहाल अधिकारी बैंकॉक के ताजा हादसे की विस्तृत जांच कर रहे हैं। मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

    पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
    थाईलैंड में इस तरह की त्रासदियां पहले भी हो चुकी हैं।
    वर्ष 2022 में देश के पूर्वी हिस्से के एक म्यूजिक पब में लगी आग में 14 लोगों की मौत हुई थी।
    इससे पहले 1 जनवरी 2009 को बैंकॉक के सैंटिका नाइटक्लब में नववर्ष समारोह के दौरान आग लगने से 66 लोगों की जान गई थी और 200 से अधिक लोग घायल हुए थे। उस हादसे का कारण कथित तौर पर इनडोर आतिशबाजी थी।

    Share:

  • शनि 27 जुलाई से होंगे वक्री, 11 दिसंबर तक इन 4 राशियों को रहना होगा सतर्क, जानिए असर और उपाय

    Mon Jul 13 , 2026
    नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में शनि ग्रह (Saturn) की चाल को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। कर्मफलदाता और न्याय के देवता शनि देव (Lord Shani) 27 जुलाई 2026 से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे उल्टी चाल से गोचर करेंगे। शनि की यह वक्री स्थिति 11 दिसंबर 2026 तक, करीब 137 दिनों तक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved