हैदराबाद। हैदराबाद के भोईगुड़ा (Bhoiguda of Hyderabad) स्थित कबाड़ गोदाम (junk warehouse) में बुधवार तड़के करीब 4 बजे भीषण आग लग गई है जिसमें 11 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मरने वाले सभी मजदूर बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं और यहां कबाड़ गोदाम में काम करते थे। वहीं मौके पर मौजूद हैदराबाद डीसीपी सेंट्रल (Hyderabad DCP Central) जोन ने बताया कि सभी 11 शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
बता दें कि शहर के बोइगुड़ा इलाके में एक कबाड़ गोदाम में बुधवार तड़के करीब 4 बजे लगी भीषण आग की चपेट में आकर 11 लोगों की मौत हो गई, जिनके शव निकाले जा चुके हैं। हादसे में घायल एक मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved