img-fluid

कोहेफिजा के जंगलों में भीषण आग

April 21, 2022

  • नौ दमकलों से तीन घंटे में बुझाई जा सकी आग
  • होटल इंपीरियल सेवरे की बाउंड्री तक पहुंची आग की लपटें

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में स्थित एहदाबाद पैलेस से इंपीरियल सेवरे होटल की ओर जाने वाले रास्ते में स्थित जंगल में आज तड़के साढ़े चार बजे भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग करीब तीन सौ मीटर के दायरे में फै ल गई और होटल की बाउंड्री तक आ पहुंची। पुलिस कंट्रोल की सूचना पर मौके पर पहुंची नौ दमकलों में सवार कर्मचारियों ने करीब तीन घंटे की महनत के बाद सुबह साढ़े सात बजे आग पर काबू पाया। आग से किसी प्रकार के जान माल का नुकसान नहीं हो सका है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आग जलती हुई बीड़ी अथ्वा सिगरेट फैंके जाने के कारण लगी है।


दमकलकर्मी आरिफ ने बताया कि तड़के 4:38 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि कोहेफिजा के जंगलों में आग लगी है। दमकलें मौके पर पहुंची तब तक आग ने बड़े हिस्से को अपनी चपेट मेें ले लिया था। जिसके बाद में बैरागढ़, छोला, जिंसी आदि फायर स्टेशनों से कुल नौ दमकलें मौके पर पहुंची। होटल इंपीरियल सेवरे की बाउंड्री तक आग पहुंच चुकी थी। होटल के अंदर से और बाहर से दोनों ओर से पानी की बौछार की गई। तब करीब तीन घंटे की महनत के बाद सुबह साढ़े सात बजे आग पर काबू पाया जा सका। आग की चपेट में आने से किसी प्रकार की जान हानि नहीं हुई है। आग की सूचना के बाद कोहेफिजा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

Share:

  • रेडियो कालर से रखी जाएगी जंगली हाथियों पर नजर

    Thu Apr 21 , 2022
    उमरिया, सीधी में ग्रामीणों को ज्यादा खतरा भोपाल। प्रदेश के लिए समस्या बनते जा रहे जंगली हाथियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग उन्हें रेडियो कालर लगाने पर विचार कर रहा है। हाथी समस्या से निपटने के लिए बनाई गई विशेषज्ञों की समिति ने भी इसकी अनुशंसा की है। ज्ञात हो कि उमरिया और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved