
इंदौर। इंदौर (Indore) के कर्बला मैदान पर नगर निगम के कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोगो ने मारपीट की थी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव (Mayor Pushyamitra Bhargava) ने निगम कर्मियों के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के ख़िलाफ़ F.I.R. करने के निर्देश दिए है। मुन्ना ख़ान (Munna Khan) के बेटा मोसिन ख़ान सहित अन्य आरोपियों पर कार्रवाही के निर्देश दिए गए है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि, निगम की उद्यान विभाग की टीम पेड़ की छटाई करने पहुंची थी।


बताया जा रहा है कि कर्मचारी महेश पटेल अपने साथी कर्मचारियों के साथ कर्बला दरगाह के पास पेड़ की छटाई करने गया था। उसी दौरान मुन्ना खान पहुंचा और उसने महेश पटेल से कहा कि किसके कहने पर पेड़ काटने आया है। इस पर कर्मचारियों ने कहा कि यहां पर आगामी दिनों में कार्यक्रम होना है। हमारी ड्यूटी है तुम कौन होते हो।। इस पर मुन्ना खाने गाली गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गया।। घटना की जानकारी मिलते हैं कई पुलिस अधिकारी पहुंच गए थे। पहले तो लोग समझे कि कोई सांप्रदायिक विवाद हो गया है। लेकिन कुछ ही देर में स्थिति स्पष्ट हो गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved