
- प्रत्याशियों के नामों के लिए करना होगा इंतजार
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस ने रतलाम को छोड़कर अन्य सभी 15 महापौर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। जिसमें तीन विधायक, एक विधयाक की पत्नी को चुनाव मैदान में उतारा है। इधर सत्तारूढ़ भाजपा अभी तक दावेदारों में ही उलझी है। भाजपा ने अभी महापौर चुनाव के लिए प्रभारियों की घोषणा की है। संभवत: अगले हफ्ते प्रत्याशियों के नामों का ऐलान हो सकता है। जिसमें किसी भी विधायक को महापौर का चुनाव नहीं लड़ाया जाएगा। हालांकि भोपाल नगर निगम से विधायक कृष्णा गौर का नाम दावेदारों में शामिल है, लेकिन खुद कृष्णा इससे पीछे हट चुकी हैं। हालांकि उनके विरोधी उन्हें महापौर चुनाव लड़वाने की गोटियां फिट कर रहे हैं।
मप्र भाजपा ने गुरुवार देर रात महापौर चुनाव के प्रभारियों की सूची जारी की है। जिसमें विधायक कृष्णा गौर का नाम भी शामिल है। इससे साफ है कि कृष्णा गौर अब चुनाव नहीं लड़ेंगी। माना जा रहा है कि आज कल में महापौर उम्मीदवार की घोषणा हो सकती है। बीजेपी के दिग्गजों ने अपने प्रत्याशियों के लिए जोर लगा रहे हैं। इसलिए नाम चयन में देरी हो रही है। इंदौर मे कैलाश विजयवर्गीय विधायक रमेश मेंदोला के नाम पर अड़े थे तो सुमित्रा महाजन सुदर्शन के नाम पर वहीं बीजेपी संगठन ने मेंदोला का नाम चयन समिति में डालकर संभावना ही समाप्त कर दी। सूत्रों का कहना है कि इंदौर से संघ की पसंद का उम्मीदवार हो सकता है इनमें डॉ निशांत खरे और पुष्य मित्र भार्गव का नाम चर्चा में है। ऐसा ही हाल भोपाल में है कृष्णा गौर के चयन समिति मे आने के बाद नए चेहरे की मारामारी है। शिवराज और वी डी अपने अपने समर्थकों को टिकट दिलाना चाहते है ऐसे में यहां भी संघ की पसंद से चौकाने वाला नाम आ सकता है।