img-fluid

एमसीडी में भाजपा के भ्रष्टाचार के कारण बारिश में सड़क पर परेशान होती है दिल्ली की जनता : दिलीप पांडे

August 14, 2020

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायक दिलीप पांडेय ने कहा कि एमसीडी में भाजपा के भ्रष्टाचार के कारण दिल्ली की जनता बारिश में सड़क पर परेशान होती है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली को साफ-सुथरा करने की जिम्मेदारी एमसीडी की है, लेकिन सफाई का बजट भाजपा नेताओं की जेब गर्म करने में चला जाता है। आने वाले निगम चुनाव में इस बार दिल्ली की जनता भाजपा नाम के कचरे को झाड़ू मारकर साफ कर देगी।

पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पांडे ने कहा यदि भाजपा शासित नगर निगम के भ्रष्टाचार को खुली आंखों से देखना है, तो आप इस समय भाजपा शासित नगर निगम के निकम्मेपन के कारण सड़कों पर नाले के जरिए बहता हुआ देख सकते हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की लगभग 98 प्रतिशत सड़कों से जुड़ी नालियों की सफाई करने की जिम्मेदारी भाजपा शासित नगर निगम की है। इन 98 प्रतिशत सड़कों से जुड़ी नालियों के लिए जो बजट एलोकेट होता है, उसका सारा पैसा भारतीय जनता पार्टी के नेता खा जाते हैं और दिल्ली की जनता को बारिश के मौसम में सड़क पर परेशान होने के लिए छोड़ देते हैं। मैं आम आदमी पार्टी की ओर से यह संदेश देना चाहता हूं कि दिल्ली की जनता ने भाजपा के निकम्मेपन को बहुत बर्दाश्त कर लिया है। भाजपा शासित नगर निगम के पास मात्र एक ही जिम्मेदारी है, दिल्ली की साफ सफाई करने की और वह काम भी ना करके भाजपा शासित नगर निगम ने अपने निकम्मेपन और नकारेपन को सत्यापित कर दिया है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • मिलकर मुस्कुराए गहलोत-पायलट, वेणुगोपाल ने कहा- 'दोस्ती और विचारधारा के बंधन अटूट'

    Fri Aug 14 , 2020
    नई दिल्ली। राजस्थान के सियासी ड्रामे के पटाक्षेप के बाद अब सब कुछ बेहतर हो गया है। अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले सचिन पायलट और उनके समर्थक अब मन गए हैं और राजस्थान की कांग्रेस सरकार स्थिर दिख रही है। इस बदले माहौल को लेकर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने गहलोत और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved