img-fluid

PM मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क की मुलाकात: 10 अरब डॉलर के व्यापार और रक्षा सहयोग पर बनी सहमति

October 22, 2026

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और पोलैंड (Poland) के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क (PM Donald Tusk) ने गुरुवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस (Hyderabad House) में द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-पोलैंड संबंधों की समीक्षा की और व्यापार, रक्षा, तकनीक समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के रास्तों पर चर्चा की। टस्क 21 से 23 अक्तूबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरे का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है।

राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात से पहले डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार सुबह राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राष्ट्रपिता की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। टस्क बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर नई दिल्ली पहुंचे थे। उनके साथ पोलैंड के वित्त एवं अर्थव्यवस्था मंत्री आंद्रेज डोमान्स्की और कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।


  • जयशंकर से मुलाकात में भी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा
    विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को पोलैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत-पोलैंड सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ‘पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से मुलाकात करके खुशी हुई। भारत-पोलैंड के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर उनके विचारों की सराहना की।’

    छह अरब डॉलर से 10 अरब डॉलर तक व्यापार बढ़ाने का लक्ष्य
    भारत में पोलैंड के पूर्व राजदूत एडम बुराकोव्स्की के मुताबिक, दोनों देश सालाना द्विपक्षीय व्यापार को करीब छह अरब डॉलर से बढ़ाकर 10 अरब डॉलर तक पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने कारोबार को बढ़ावा देने में कंपनियों के बीच साझेदारी और कारोबारी मंचों की भूमिका को अहम बताया। बुराकोव्स्की ने रक्षा और अंतरिक्ष तकनीक को भी सहयोग के प्रमुख क्षेत्र बताया। उनके अनुसार, भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौता आर्थिक संबंधों को विस्तार देने में मदद कर सकता है।

    नई दिल्ली के बाद बंगलूरू जाएंगे पोलैंड के प्रधानमंत्री
    भारत यात्रा के दौरान टस्क नई दिल्ली में भारत-पोलैंड बिजनेस फोरम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद 23 अक्तूबर को वह बेंगलुरु जाएंगे, जहां भारत के सूचना प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष क्षेत्रों से जुड़े नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की वार्ता में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान होना है।

    2010 के बाद पोलिश प्रधानमंत्री की पहली भारत यात्रा
    भारत और पोलैंड ने अगस्त 2024 में प्रधानमंत्री मोदी की पोलैंड यात्रा के दौरान अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया था। टस्क का मौजूदा दौरा 2010 के बाद किसी पोलिश प्रधानमंत्री की पहली भारत यात्रा है। भारत के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस यात्रा से दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को नई गति मिलने और लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को और मजबूत करने की उम्मीद है।

    Share:

  • अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा तंज- 'अगले 30 साल तक आपका नंबर नहीं आने वाला, आप विदेश में बैठे हैं'

    Thu Oct 22 , 2026
    नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कांग्रेस नेता (Congress leader) राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर हमला बोलते हुए कहा, ‘अगले 30 साल ( next 30 years) तक आपका नंबर नहीं लगने वाला है.’ अमित शाह ने कहा कि मुझे मालूम है कि आप मेरी आवाज नहीं सुन सकते, आप विदेश (abroad) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved