
भोपाल। राजधानी के सेंट्रल जेल में कैदियों और परिजनों के बीच मुलाकात शुरु करा दी गई है। सात महीने बाद शुरु हुई मुलाकात के बाद आज सुबह से ही जेल के बाहर भारी भीड़ देखने को मिली। कतार में खड़े लोग जेल में बंद अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए बेताब नजर आए। जेल में मुलाकात के दौरान कोरोना गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved