
संतनगर। उपनगर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खरीफ सोयाबीन एवं धान की फसल वायरस रोग एवं इल्ली लगने से खराब हो चुकी है भोपाल जिले की लगभग सभी फसलें चौपट हो चुकी है जिसके लिए जल्द से जल्द सर्वे कराकर किसानों को यथासंभव मदद की जाए। इस संबंध में कांग्रेस जिला ग्रामीण अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव व ब्लॉक अध्यक्ष नानक चंदनानी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने संभाग आयुक्त कवींद्र क्रियावत को उनके कार्यालय जाकर ज्ञापन सौंपा। जिसके बाद कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने? भोपाल कलेक्टर के नाम से एडीएम माया अवस्थी को ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनिधी मंडल में कार्यकारिणी अध्यक्ष राहुल राठौड़, शैलेन्द्र मिणा ,सूरज मिणा, उत्सव झारखंडीया,मंगल सिंह,गीता प्रसाद , ब्लाक कांग्रेस प्रवक्ता महेश गुरबानी शामिल थे ।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved