देश

गुजरात में पारा लुढ़का, अहमदाबाद में ठंड का रिकार्ड

अहमदाबाद । मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक उत्तर भारत में शीत लहर की वापसी का अनुमान जताया है। इसके कारण गुजरात में भी शीत लहर की स्थिति रहेगी। राज्य में तीन दिनों तक जानलेवा ठंड रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में गुजरात में उत्तरी हवा बहने के कारण ठंड बढ़ गई है। अहमदाबाद में अगले दो दिनों में तापमान 7 डिग्री तक गिरने की संभावना है। ठंडी हवाओं के प्रभाव के कारण वर्ष 2018 के बाद पहली बार अहमदाबाद में पारा गिरकर 8.3 डिग्री सेल्सियस हो गया है। साथ ही अहमदाबाद में पिछले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। इसके कारण शीत लहर लौट आई है। अगले दो दिनों तक शहर ठंडा रहेगा और मंगलवार को सबसे ठंडा दिन रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञानी अंकित पटेल ने कहा कि 27 दिसम्बर, 2018 को अहमदाबाद में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री दर्ज किया गया था। इधर, सोमवार को ठंडी हवाओं के प्रभाव के कारण न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री तक गिर गया। पिछले 10 वर्षों में पांच बार अहमदाबाद में तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। अहमदाबाद में तापमान 8 और 10 डिग्री के बीच दो और दिनों तक रहेगा। दिन के दौरान हाड़ कंपाने वाली ठंड का भी अनुभव किया जा सकता है क्योंकि मंगलवार को ठंडी हवाएं तेज होंगी।

Share:

Next Post

जनता और किसान पर अत्याचार यही है मोदी सरकार : राहुल गांधी

Tue Dec 29 , 2020
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में बढ़ती बेरोजगारी और एक महीने से अधिक समय से चल रहे किसान आंदोलन को लेकर मोदी सरकार पर हमला करते हुए मंगलवार को कहा कि उसे किसान, मजदूर, गरीब तथा आम आदमी की नहीं बल्कि पूंजीपति मित्रों की चिंता है। राहुल गांधी ने ट्वीट […]