
भोपाल। पहाड़ी क्षेत्र से लगातार आ रही बर्फीली हवाओं से मध्यप्रदेश का तापमान लगातार गिर रहा है। पचमढ़ी में बीती रात तापमान पहली बार लुढक़कर 4 डिग्री के करीब पहुंच गया, वहीं मंडला में तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। बर्फीली हवाओं से मध्यप्रदेश में जहां रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, वहीं दिन का तापमान भी लगातार गिर रहा है। भोपाल सहित 10 जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। इनमें पचमढ़ी और मंडला के साथ ही उमरिया, रीवा, खजुराहो, टीकमगढ़, रीवा, नौगांव, राजगढ़ जिले शामिल हैं। मध्यप्रदेश के साथ ही उत्तर भारत के कई शहर जिनमें राजस्थान, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़ में भी कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश में अब तक ठंड से 2 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved