
उज्जैन। बगैर मीटर के ऑटो चलाने वाले चालकों पर कल फिर आरटीओ ने कार्रवाई की और अलग-अलग स्थानों से 7 ऑटो जब्त किए। इस बीच कल शाम तक 700 से अधिक ऑटो में मीटर लग चुके थे। तीन दिन पहले भी आरटीओ ने कार्रवाई कर बगैर मीटर वाले 46 ऑटो जब्त किए थे।
आरटीओ संतोष मालवीय ने बताया कि शहर में बगैर मीटर के चल रहे ऑटो वाहनों की लगातार चैकिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को उन्होंने शहर में चल रहे 46 ऑटो बगैर मीटर के पाए जाने पर चैकिंग के दौरान जब्त किए थे, वहीं कल शुक्रवार को भी महाकाल तथा अन्य स्थानों से 7 ऑटो रिक्शा और जब्त किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि आरटीओ द्वारा पिछले महीने 10 अक्टूबर तक सभी ऑटो चालकों को उन्होंने वाहनों में नए मीटर लगाने का समय दिया था। उसके बाद से कल शाम तक 700 से अधिक ऑटो चालकों ने मीटर लगवा लिए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved