img-fluid

महू: नेट्रेक्स में घूम रहा तेंदुआ आया वन विभाग की पकड़ में, पिंजरे में हुआ कैद

June 28, 2023

मीना खान, विजय मोदी- महू। पिछले 4 दिनों से पीथमपुर के सेक्टर 3 में स्थित एशिया के सबसे बड़े हाई स्पीड ऑटो टेस्टिंग ट्रेक नेट्रेक्स पर तेंदुए का मूवमेंट नजर आ रहा था। यहां पर धार वन विभाग को तेंदुए के वाटर वेड ट्रैक पर पानी पीने और एक नील गाय के तेंदुए द्वारा शिकार किए जाने के प्रमाण भी मिले थे। जिसके बाद से ही धार वन विभाग तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए प्रयासरत था, जिसमें आज वन विभाग को सफलता मिल ही गई और तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया।


गौरतलब है कि सेक्टर 3 मैं 3 हजार एकड़ में फैले एशिया के सबसे बड़े हाई स्पीड ऑटो टेस्टिंग ट्रैक में कार्यरत कर्मचारी व अधिकारियों एवं आसपास के रहवासियों में तेंदुए को लेकर काफी खौफ फैल चुका था। तेंदुए को पकड़ने के लिए धार वन विभाग ने यहां सोमवार को 2 पिंजरे भी लगाए थे, साथ ही विभाग के अधिकारी नाइट विजन कैमरे से भी तेंदुए पर नजर बनाए रखे हुए थे।

वन विभाग के रेंजर महेश अहिरवार ने बताया की तेंदुआ आज सुबह 8.30 बजे पिंजरे में कैद हुआ था जिसकी उम्र 4 साल हैं। वन विभाग की टीम यहाँ 22 जून से तेंदुए की तलाश में लगी हुई थी।

Share:

  • शिंदे सरकार ने बांद्रा सी लिंक का बदला नाम, अब कहलाएगा वीर सावरकर सेतु, ट्रांस हार्बर लिंक बना अटल ब्रिज

    Wed Jun 28 , 2023
    मुंबई: महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने बड़ा फैसले लेते हुए मुंबई के वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदलकर वीर सावरकर सेतु कर दिया है. वहीं, मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का भी नाम बदला गया है. अब ये अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति सेतु के नाम से जाना जाएगा. समाचार एजेंसी एएनआई ने इस बारे में जानकारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved