img-fluid

अमेरिका में बिछेगा मिडिल ईस्ट का गैस पाइपलाइन का जाल! UAE ने किया तगड़ा निवेश

April 02, 2026

डेस्क: दुनिया भर में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, खासकर अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे टकराव के बीच अब वैश्विक ऊर्जा बाजार में बड़ा बदलाव दिख रहा है. तेल और गैस के खेल में मिडिल ईस्ट अपनी पकड़ और मजबूत करने में जुट गया है. oilprice.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की एक बड़ी निवेश कंपनी ने अमेरिका की अहम ऊर्जा संपत्तियों में करीब 2.25 अरब डॉलर का भारी निवेश किया है. इसका साफ मतलब है कि अरब देश अब सिर्फ अपने इलाके से तेल बेचने तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि वे सीधे अमेरिका जैसे ताकतवर देश के ऊर्जा ढांचे में भी अपनी पकड़ बना रहे हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, अबू धाबी की बड़ी इन्वेस्टमेंट फर्म 2PointZero ने अमेरिकी कंपनी ट्रैवर्स मिडस्ट्रीम पार्टनर्स में 100% हिस्सेदारी खरीदने का बड़ा समझौता किया है. यह कंपनी ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम करती है और अबू धाबी के डिप्टी रूलर शेख तहनून बिन जायद अल नाहयान के नेतृत्व में चल रही है. कंपनी ने अबू धाबी सिक्योरिटीज एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि यह डील उसकी सहायक कंपनी ई पॉइंट जीरो होल्डिंग आरएससी लिमिटेड के जरिए पूरी की जाएगी. हालांकि अभी इस सौदे को अमेरिकी रेगुलेटर्स की अंतिम मंजूरी मिलनी बाकी है, लेकिन इस कदम से साफ है कि खाड़ी देश अब अमेरिका के ऊर्जा सेक्टर में अपनी मौजूदगी तेजी से बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.


  • इस डील के जरिए यूएई की कंपनी के हाथ अमेरिका की बेहद अहम और रणनीतिक प्राकृतिक गैस पाइपलाइनों का कंट्रोल आ जाएगा. ट्रैवर्स मिडस्ट्रीम पार्टनर्स के पास रोवर पाइपलाइन एलएलसी और ओहियो रिवर सिस्टम एलएलसी जैसी बड़ी संपत्तियों में मजबूत हिस्सेदारी है. रोवर पाइपलाइन अमेरिका का एक बहुत बड़ा और अहम इंटरस्टेट गैस नेटवर्क है, जो यूटिका और मार्सेलस शेल बेसिन से गैस निकालकर उसे अपर मिडवेस्ट, यूएस गल्फ कोस्ट और पूर्वी कनाडा के बड़े बाजारों तक पहुंचाता है. वहीं, ओहियो रिवर सिस्टम एक आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर है, जो गैस उत्पादन वाले इलाकों को देश के मुख्य ऊर्जा कॉरिडोर से जोड़ता है.

    अमेरिका-ईरान टकराव और खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच यह भारी निवेश कोई साधारण बिजनेस डील नहीं, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति है. यूएई ने पिछले साल ही अमेरिका में अगले 10 सालों के लिए करीब 1.4 ट्रिलियन डॉलर निवेश का बड़ा प्लान पेश किया था. इसी दिशा में अबू धाबी की राष्ट्रीय तेल कंपनी ADNOC ने भी अपनी कुछ अमेरिकी गैस और ग्रीन एनर्जी से जुड़ी संपत्तियों को XRG नाम की नई निवेश शाखा में ट्रांसफर कर दिया है. मिडिल ईस्ट का लक्ष्य है,किसी भी वैश्विक संकट के समय ऊर्जा सप्लाई पर मजबूत और निर्णायक पकड़ बनाना.

    Share:

  • UP के संस्कृत विद्यालयों में अब पढ़ाई जाएगी 'बाल राम कथा'

    Thu Apr 2 , 2026
    लखनऊ: उत्तर प्रदेश के संस्कृत विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की औपचारिक शुरुआत हो गई है और इसी के साथ संस्कृत शिक्षा परिषद ने पूरे सत्र के लिए शैक्षणिक कैलेंडर भी जारी कर दिया है, जिसमें इस बार कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. अब हिंदी विषय के पाठ्यक्रम से संस्कृत का हिस्सा पूरी तरह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved