img-fluid

कल नहीं मनाएंगे मीका सिंह अपना जन्मदिन, जानिए वजह

June 09, 2022

फेमस बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर मीका सिंह (Punjabi Singer Mika Singh) का 10 जून को जन्मदिन है, जिसे लेकर उनके फैंस में काफी उत्साह है। लेकिन मीका सिंह (Punjabi Singer Mika Singh) ने इस साल अपना जन्मदिन (Birthday) नहीं मनाने का फैसला लिया है।

हाल ही में हुई पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की निर्मम हत्या और कोलकाता में भारतीय सिनेमा जगत के जाने माने सिंगर केके की असमय मौत से मीका सिंह काफी दुखी हैं। इन दोनों की मौत का मीका सिंह पर काफी गहरा असर हुआ है, जिसके चलते उन्होंने इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है।



उल्लेखनीय है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सिंगर मीका सिंह ने लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप की एक पोस्ट शेयर करते हुए ऐसे फेसबुक पेज को बैन करने की मांग की थी। जिसके बाद उनकी जान को खतरा देखते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। बता दें कि मीका इन दिनों जोधपुर के द उम्मेद होटल में स्वयंवर मीका का विवाह की शूटिंग कर रहे हैं।

Share:

  • RBI ने फिर बढ़ाई रेपो रेट, महंगा हो सकता है लोन, लेकिन इन लोगों को होगा फायदा

    Thu Jun 9 , 2022
    नई दिल्‍ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार को रेपो रेट में 0.50 फीसदी यानी 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. रेपो दर अब 4.9 प्रतिशत हो गया है. देश में बढ़ती महंगाई (rising inflation) के मद्देनजर RBI गवर्नर शक्तिकांता दास ने ये ऐलान किया है. रेपो रेट में बढ़ोतरी होने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved