img-fluid

पत्नी अंकिता के साथ चैन की नींद लेते नजर आए मिलिंद सोमन

August 08, 2020
अभिनेता एवं मॉडल मिलिंद सोमन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपने वर्कआउट वीडियो फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। इस बार मिलिंद ने हटकर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपनी पत्नी अंकिता के साथ चैन की नींद लेते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर चर्चा में है।
मिलिंद ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर लिखा-‘आलस्य एक स्वाभाविक प्रवृत्ति है, जब खतरा लगातार बढ़ता रहेगा, हमें ऊर्जा का संरक्षण तभी करना होगा, जब आवश्यक हो। शिकार करने के लिए, भोजन इकट्ठा करने के लिए या पलायन करने के लिए। और भले ही आज हम बेहद सुरक्षित हैं, प्रकृति की गोद में।’
सोशल मीडिया पर मिलिंद और अंकिता के इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मिलिंद पहले भी अपनी पत्नी के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं जिसे फैंस काफी पसंद भी करते हैं। मिलिंद की पत्नी अंकिता उनसे उम्र में 26 साल छोटी है। इसके बावजूद दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है जो अक्सर देखने को मिलती हैं। अभिनेता मिलिंद सोमन की गिनती टॉप मॉडल्स में होती है। उन्होंने 16 दिसंबर, जुर्म, भेजा फ्राई, जोड़ी ब्रेकर्स, डेविड, बाजीराव मस्तानी आदि फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से फिल्म जगत में खास पहचान बनाई है।

Share:

  • सपा नेता मुलायमसिंह यादव मेदांता अस्पताल में भर्ती

    Sat Aug 8 , 2020
    लखनऊ। समाजवादी पार्टी संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को तबियत खराब होने पर लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। मेदांता के डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि संक्रमण की शिकायत पर उन्हें गत रात अस्पताल लाया गया था। जिसके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved