img-fluid

पोषक तत्वों से भरपूर है दूध, इस तरह सेवन करने से मिलेंगे कमाल के फायदे

July 21, 2026

नई दिल्‍ली। दूध स्वास्थ्य (health) के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है. इसके सेवन से शरीर की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं. कई बॉडी बनाने वाले दूध (milk ) को उबालकर पीने के बजाय कच्चा दूध पीना पसंद करते हैं. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल उठ सकता है कि क्या कच्चा दूध स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होता है? अगर आप भी इस सवाल से कंफ्यूज हैं तो आइए जानते हैं इसके बारे में-

कच्चा दूध पीने के फायदे – Raw Milk benefits
कच्चा दूध पीने से शरीर को एलर्जी (Allergies) से बचाया जा सकता है. रिसर्च में इस बात को साबित किया जा चुका है कि कच्चा दूध अस्थमा (asthma) के खतरे को कम कर सकता है.


  • कच्चा दूध पीने से शरीर को भरपूर रूप से पोषण मिलता है. दरअसल, जब आप दूध को उबालते हैं तो इसके कई जरूरी पोषक तत्व (Nutrients) नष्ट हो जाते हैं. ऐसे में कच्चा दूध पीना अधिक हेल्दी हो सकता है.

    कच्चा दूध पीने से शरीर को भरपूर रूप से फैटी एसिड्स प्राप्त हो सकता है.

    अगर आप एक्जिमा से पीड़ित हैं तो कच्चे दूध का इस्तेमाल करें. यह आपके स्वास्थ्य के लिए अधिक हेल्दी हो सकता है.

    स्किन के लिए कच्चा दूध काफी फायदेमंद हो सकता है.

    कच्चा दूध पीने के नुकसान – Raw Milk Side Effects
    कच्चा दूध पीने से न सिर्फ शरीर को फायदा पहुंच सकता है, बल्कि इससे शरीर को कुछ नुकसान भी हो सकते हैं. जैसे-इसकी वजह से फूड पॉइजनिंग होने का खतरा रहता है.

    कच्चे दूध में हानिकारक बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो स्ट्रोक, पैरालिसिस और स्ट्रोक का कारण हो सकता है.

    प्रेग्नेंसी के दौरान कच्चा दूध पीने से परहेज करें.

    नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सिर्फ सामान्‍य सूचना पर आधारित है हम इसकी जांच का दावा नहीं करते हैं. इन्‍हें अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.

    Share:

  • सिक्किम : लैंडस्लाइड में 7 की मौत, मीथेन ब्लास्ट के बाद सुरंग में फंसे थे 27 मजदूर

    Tue Jul 21 , 2026
    नई दिल्ली. सिक्किम (Sikkim) के नामची जिले में एक निर्माणाधीन टनल (Tunnel under construction) के बाहर भूस्खलन (landslide) होने से करीब 27 मजदूर (27 workers) अंदर फंस गए थे. फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है. ताजा जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन ने सात लोगों की मौत की पुष्टि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved