भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

दूध कारोबारी को तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने कुचला, मौत

  • चार बच्चों का पिता था मृतक, पुलिस ने जांच शुरु की

भोपाल। निशातपुरा इलाके में गुरुवार की सुबह नौ बजे पीपल चौराहा पर ई-रिक्शा ने दूध का कारोबार करने वाले व्यक्ति को रौंद दिया। हादसे में युवक की उपचार के दौरान बीती रात हमीदिया अस्पताल में मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार गृजेंद्र साहू पुत्र सुखराम साहू (47)निवासी पीपल चौराहा दूध बेचने का काम करते थे। उनके चचरे भाई बलराम ने बताया कि बैरसिया रोड के गांव से बस में दूध आता था। इसी दूध को वह फुटकर में बेचकर अपना गुजार किया करते थे। दूध लेने के लिए ही कल सुबह घर से पैदल निकले थे। घर के पास ही स्थित मुख्य मार्ग पर खड़े थे। तभी उन्हें तेज रफ्तार ई रिक्शा ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद में आरोपी रिक्शा चालक फरार हो गया। घटना की जानकारी तत्काल परिजनों तक पहुंची वह उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। जहां से परिजन उन्हें हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान रात के समय उनकी मौत हो गई। मृतक के चार बच्चे निकिता,नैतिक,पुनित और जानवरी हैं। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।


बाइक फि सलने से घायल युवक की मौत
अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित मिनाल गेट नंबर चार के सामने गत 5 जून को बाइक फि सलने से दो युवक घायल हो गए। घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। वहां इलाज के दौरान सिर में चोट होने के कारण एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथी को कम चोट होने के कारण उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। एएसआई भगवती प्रसाद शर्मा ने बताया कि अभिनेष सिरोठिया पिता स्वर्गीय शिवकु मार सिरोठिया (41) मकान नंबर 117, विश्वकर्मा नगर करोंद में रहता था। अभिनेष प्राइवेट काम करता था। गत 5 जून की रात वह अपने दोस्त विकास पाठक के साथ पार्टी कर घर लौट रहा था। इस दौरान मिनाल गेट नंबर चार के पास बाइक अनियंत्रित होकर फि सल गई। घटना के समय बाइक अभिनेष चला रहा था, जबकि विकास पीछे बैठा था। हादसे में अभिनेष को सिर में गंभीर चोट आई थी, जबकि विकास को मामूली चोट थी। दोनों को नजदीक ही स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां इलाज के दौरान गुरुवार रात अभिनेष की इलाज के दौरान मौत हो गई।

अज्ञात वाहन ने किसान को रौंदा
बैरसिया थाना इलाके में बुधवार की दोपहर को अज्ञात वाहन ने मांगीलाल गीर (70)को रौंद दिया। घंभीर हालत में उन्हें बैरसिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें हमीदिया रिफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी बीती रात मौत हो गई। मृतक नजीराबाद के गांव मीठीछापरी के निवासी थे। गांव में ही उनकी जमीन है जिस पर वह खेती किसानी किया करते थे। उनके दो बेटे राजू गीर और गणेश गीर हैं, दोनों भी खेती किसानी करते हैं।

Share:

Next Post

सीएम हाउस में पदस्थ आरक्षक के बेटों ने कांग्रेस नेत्री का फोड़ा सिर

Fri Jun 9 , 2023
भोपाल नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष हैं पीडि़ता बचाने आए पति को भी पीटा, दोनों अस्पताल में भर्ती भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाने के नजदीक नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेत्री शबिस्ता जकी पर दो भाईयों ने अड़ीबाजी की। रकम नहीं देने पर आरोपियों ने उन पर बेस बॉल के डंडे तथा […]