
इंदौर। मिली जानकारी के अनुसार रसोमा चौराहे से पाटनीपुरा की ओर जा रहे सांची के दूध वाहन को सफेद रंग की एक कार ने टक्कर मार दी। हालांकि इस घटना में दोनों ही वाहनों पर सवार किसी को भी ज्यादा चोट नहीं आई। दोनों ही वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त जरूर हुए हैं। दूध वाहन में कैरेट के अंदर दूध की थैलिया भरी हुई थीं, जिन्हें हादसे के बाद दूसरे वाहन में लोड कर ग्राहकों तक पहुंचाया गया। उधर कार वाले को मेडिकल के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved