
इन्दौर। आज सुबह इन्दौर आ रहा एक दूध वाहन ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़़ गया। दूध वाहन में सवार तीन किसानों की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा तड़के धरमपुरी बायपास पर हुआ। पुलिस ने बताया कि हिंगोनिया गांव का किसान छगन पिता अमरसिंह और शाहदा गांव के शिव पिता प्रहलादसिंह और शंकर पिता कैलाश ठाकुर रोज की तरह दूध वाहन में दूध लेकर इन्दौर आ रहे थे, तभी उनका दूध वाहन एक ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों किसान दूध वाहन में बुरी तरह दब गए और गंभीर चोटें लगने के चलते तीनों की मौत हो गई। पुलिस का मानना है कि सुबह-सुबह कोहरे के कारण ड्राइवर को ट्रैक्टर-ट्राली दिखी नहीं होगी। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved