img-fluid

मंत्री कैलाश के विवादित बोल ने पकड़ा तूल

January 02, 2026

  • कांग्रेस ने घंटा बजाओ प्रदर्शन कर मांगा इस्तीफा

जबलपुर। मध्य प्रदेश के कद्दावर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की एक कथित टिप्पणी ने प्रदेश की राजनीति में उबाल ला दिया है। इंदौर में एक पत्रकार द्वारा पूछे गए जनहित के सवाल पर मंत्री की बदजुबानी का मामला अब जबलपुर की सड़कों पर पहुँच गया है। पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताने वाली कांग्रेस ने इस घटना को मीडिया की स्वतंत्रता पर सीधा हमला करार दिया है। संस्कारधानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन करते हुए मंत्री के इस्तीफे की मांग बुलंद कर दी है। विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई जब इंदौर में एक प्रेस वार्ता के दौरान एक पत्रकार ने दूषित पानी से हुई मौतों और प्रभावितों को मिलने वाली राहत पर सवाल पूछा। इस गंभीर मुद्दे पर जवाब देने के बजाय मंत्री विजयवर्गीय अपना आपा खो बैठे। उन्होंने सवाल को फोकट का प्रश्न बताते हुए घंटा जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। जब पत्रकार ने अपनी गरिमा का वास्ता दिया, तो बहस और बढ़ गई। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दलों ने इसे भाजपा का अहंकार करार दिया है।


कलेक्ट्रेट पर गूंजा कांग्रेस का घंटा
जबलपुर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेसियों ने हाथों में घंटा लेकर उसे बजाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी नेताओं ने कहा कि यदि एक मंत्री पत्रकारों के जायज सवालों पर इस तरह का व्यवहार करेगा, तो जनता की आवाज कौन उठाएगा। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि महिलाओं और मीडिया के प्रति अभद्र टिप्पणी करने वाले मंत्री को तुरंत पद से हटाया जाए। पार्टी ने साफ किया कि वे पत्रकारों के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

ये रहे मौजूद
इस दौरान नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, संतोष दुबे पांडा, गुड्डू नवी, राजेश सोनकर, अयोध्या तिवारी, रिंकू यादव पवन, कनौजिया, आशुतोष वत्स, सिद्धांत जैन, रितेश बंटी गुप्ता, अशरफ मंसूरी, संजू ठाकुर, अनुज श्रीवास्तव, भारत पटेल, विवेक यादव, रितेश नोटनानी, अवधेश गुप्ता, रवि रैकवार, इंदु सोनकर, पूनमचंद सोनकर, एपी दुबे, सुधीश जैन, अशोक यादव, अनु तिवारी, राजेश पटेल, श्याम सोलंकी, विष्णु विनोदिया, गुरु प्रसाद निखरा, जितेंद्र यादव, राहुल कोरी, दीपक यादव, संदीप जैन, अखिलेश ठाकुर, विक्रम सिंह उपिस्थत रहे।

Share:

  • इंदौर दूषित जल मामला: CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, निगम कमिश्नर को नोटिस और अपर आयुक्त को तत्काल हटाने के निर्देश

    Fri Jan 2 , 2026
    इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर (Indore City) में दूषित पेयजल (Contaminated Water) के कारण फैली बीमारी (Disease Spreads) और जनहानि के मामले को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। शुक्रवार सुबह मुख्य सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक (High-level Review Meeting) के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved