कोलकाता। ममता बनर्जी के कैबिनेट में मंत्री सोमेन महापात्रा अब कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है। राज्य के जन स्वास्थ्य और कारीगरी विभाग के मंत्री महापात्रा ने ट्विटर पर लिखा है कि मेरी रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव आई है लेकिन संक्रमण का कोई लक्षण नहीं है। मैं क्वॉरेंटाइन हूं और इलाज चल रहा है। मैं बेहतर हूं।
उन्होंने अपने संपर्क में आए सभी लोगों को जांच कराने और सावधानी बरतने की अपील भी की है। उन्होंने आम लोगों से बिना वजह घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है और शारीरिक दूरी का पालन करने की नसीहत भी दी है।
उल्लेखनीय है कि सबसे पहले राज्य के अग्निशमन मंत्री सुजीत बसु कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved