img-fluid

MI का नया पावरबैंक भारत में जल्‍द ही हो सकता है लांच

November 03, 2020

Xiaomi की तरफ से कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला नया पावर बैंक 5 नवंबर को इंडिया में लांच कर दिया जाएगा। इसे Mi Power Bank 3 Ultra के नाम दिया गया है । Xiaomi के 5 पावरबैंक भारतीय मार्केट में पहले से मौजूद है। लेकिन इस नए पावरबैंक की खूबी इसकी खास डिजाइन हो सकती है। यह पावरबैंक काफी कॉम्पैक्ट डिजाइन में आएगी। यह साइज में काफी छोटा हो सकता है। वहीं इसके कैरी करना भी आसान होगा।

कंपनी ने दावा किया है कि Mi Power Bank 3 Ultra की साइज क्रेडिट कार्ड के साइज से भी बहुत होगी इस छोटी डिजाइन के साथ पावरबैंक में 10,000mAh का दमदार पावरबैकअप दिया जा रहा है। कंपनी का दावा है कि यह अपनी रेंज का सबसे पावरफुर पावर बैंक होगा। कंपनी की माइक्रो साइट के अनुसार लेटेस्ट Mi Power Bank 3 Ultra कंपनी का हिडेन पावरहाउस है। Mi India Twitter अकाउंट की तरफ से सोमवार को नई पावरबैंक की लॉन्चिंग की घोषणा की जा चुकी है।

एक साथ चार्ज कर पाएंगे तीन डिवाइस: Mi पावर बैंक मॉडल माइक्रो USB और USB टाइप सी चार्जिंग को सपोर्ट दिया जा रहा है। साथ ही दो इनबिल्ट टाइप-A और USB टाइप-सी पोर्ट के जरिए पावरआउटपुट उपलब्ध किया जा सकता है। इस कॉम्पैक्ट साइज वाले पावरबैंक से एक साथ कुल 3 डिवाइस को चार्ज कर सकते है। Mi Power Bank 3 Ultra का वजन मात्र 200 ग्राम होगा, जबकि इसका डायमेंशन 90×63.9×24.4mm होगा। Mi Power Bank 3 Ultra को किस प्राइस प्वाइंट में लॉन्च किया जानें वाला है, कंपनी की तरफ से फिलहाल इस बारे में कोई घोषणा नहीं की गई।

Share:

  • पाक से मुंबई आए और खड़ा किया पृथ्वी थिएटर

    Tue Nov 3 , 2020
    आज है फिल्मों के भीष्म पितामह पृथ्वीराज कपूर की जयंती पृथ्वीराज कपूर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में तब आए जब सिनेमा भारत में एकदम नया था। पृथ्वीराज 1928 में 22 साल की उम्र में फैसलाबाद से मुंबई आए। पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने अभिनेता बनने का फैसला किया। कड़ी मेहनत के बल पर वर्ष-1944 में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved