
इंदौर। इंदौर के शुक्ला ब्रदर्स की बस से एक बार फिर हादसा हुआ है। तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार महिला को सामने से टक्कर मार दी। यह बस भाजपा विधायक गोलू शुक्ला की बाणेश्वरी ट्रेवल्स के नाम से चल रही थी। हादसे में स्कूटी पर सवार महिला और उसकी 9 वर्षीय बेटी दोनों घायल हो गईं। राहगीरों ने तुरंत उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया। लोगों ने ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सौंपा।
तुकोगंज पुलिस के अनुसार, खजराना क्षेत्र निवासी अर्शी पति इरशाद अली (29) रविवार शाम अपनी बेटी जर्निश (9) के साथ स्कूटी से जा रही थीं। राजकुमार ब्रिज के पास सामने से आ रही तेज़ रफ्तार बस (क्रमांक MP09 SR 4913) ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर गईं और घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से दोनों को शेल्बी अस्पताल पहुंचाया गया।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved