
डेस्क: चूरू जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां विधायक हरलाल सहारण (MLA Harlal Saharan) की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. फर्जी मार्कशीट मामले (Fake Marksheet Case) में हाई कोर्ट (High Court) ने सरकार की उस पिटीशन को खारिज कर दिया है, जिसमें इस मामले को वापस लेने की अनुशंसा की गई थी. यह मामला सरदारशहर के एसीजेएम कोर्ट में चल रहा है, जहां विधायक के खिलाफ फर्जी मार्कशीट लगाने का मुकदमा दर्ज है.
जानकारी के अनुसार, साल 2015 में हरलाल सहारण ने 10वीं कक्षा की फर्जी अंकतालिका लगाकर जिला परिषद का चुनाव लड़ा था. इस मामले में लंबे समय से सुनवाई चल रही है. 18 अगस्त को इस मामले में दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद आज हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया और साफ किया कि केस को वापस नहीं लिया जाएगा. अब यह मामला सरदारशहर की एसीजेएम कोर्ट में आगे बढ़ेगा.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved