
इन्दौर। विधायक विशाल पटेल भी कोरोना पॉजिटिव आ गए हैं। परसो उन्होंने अपना और पत्नी का कोरोना टेस्ट करवाया था। वे लगातार सांवेर विधानसभा में कांग्रेस के प्रचार में लगे हुए थे। दूसरी ओर विधायक संजय शुक्ला ने सांवेर के शहरी क्षेत्रों में जनसंपर्क शुरू किया। कल वे जिले की सीमा के मांगलिया में जनसंपर्क करने पहुंचे। उनके साथ सर्वेश तिवारी, टंटू शर्मा सहित क्षेत्र के नेता भी मौजूद थे। विधायक शुक्ला को कांग्रेस ने जिन क्षेत्रों की जवाबदारी दी है, उसमें वे क्षेत्र शामिल हैं जो शहर से लगे हुए हैं और वहां उनका वर्चस्व है। इसके अलावा 1 नंबर के प्रमुख कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी शुक्ला के साथ यहां तैनात किया गया है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved