
इंदौर(Indore)। 21 अगस्त से प्रदेश की सभी 230 सीटों पर संगठन की मजबूती जांचने के लिए गुजरात सहित चार राज्यों के विधायकों की ड्यूटी लगाई गई है। यह सभी विधायक 19 अगस्त को भोपाल आ जाएंगे और 2 दिन का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अपने-अपने विधानसभा पर जाकर संगठन की रिपोर्ट तैयार करेंगे। इंदौर में की नौ विधानसभा सीटों की जवाबदारी गुजरात के विधायकों को दी गई है।
इनमें पांच नंबर विधानसभा में हार्दिक पटेल को भेजा गया है। वहीं देपालपुर में रमन भाई सोलंकी, 1 नंबर में विधायक शैलेश मेहता, 2 नंबर में केयूर रोकाड़िया, 3 नंबर में दिनेश कुशवाह, 4 नंबर में कौशिक भाई जैन, महू में पंकज भाई देसाई, राऊ में केतन भाई इनामर और सांवेर में बाबूसिंह जाधव को भेजा गया है। ये लोग स्थानीय संगठन के साथ मिलकर 21 से 27 अगस्त तक विधानसभा में रुककर संगठन की व्यवस्था जांचेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved