img-fluid

केदार-बदरी मंदिर परिसर के 70 मीटर दायरे में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध, नहीं बना सकेंगे रील

February 16, 2026

देहरादून. आगामी चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) के दौरान बदरीनाथ (Badrinath) व केदारनाथ (Kedarnath) धाम में मंदिर परिसर से 70 मीटर (70 meters) दायरे में मोबाइल फोन (Mobile phones) पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। श्रद्धालु मंदिर के नजदीक जाकर रील व वीडियो नहीं बना सकेंगे। धामों की पवित्रता व सुगम दर्शन व्यवस्था बनाने के लिए प्रशासन व मंदिर समिति ने यह निर्णय लिया है।

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा, बदरी-केदार धाम में व्यवस्थाओं को मंदिर समिति की ओर से प्रशासन से समन्वय कर बेहतर बनाया जाएगा। श्रद्धालुओं की आस्था, सुरक्षा व गरिमा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसरों के 70 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन के उपयोग व रील, वीडियो बनाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह निर्णय धाम की पवित्रता तथा तीर्थयात्रियों को सरल सुगम दर्शन व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।


  • यात्रा प्रारंभ होने से पहले मंदिर समिति के सभी विश्राम गृहों को तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए सुसज्जित किया जाएगा। साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, शौचालय व आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।

    शीघ्र ही मंदिर समिति की बोर्ड बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें यात्रा संबंधी व्यवस्थाओं एवं यात्री सुविधाओं के लिए आवश्यक बजट प्रावधान किए जाएंगे। मंदिर समिति श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित व श्रद्धामय यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    Share:

  • नव्या संग ब्रेकअप के बाद सिंगल हैं सिद्धांत, कहा-अभी मेरा फोकस सिर्फ काम पर है’

    Mon Feb 16 , 2026
    मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म दो दीवाने शहर में (Do Deewane Shehar Mein) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म रिलीज से पहले एक्टर ने अपनी पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की है और साफ कहा है कि वह फिलहाल अपनी लव लाइफ को सुर्खियों से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved