img-fluid

बीजेपी के मंत्री-सांसद जनसंपर्क मुहिम से जुड़ेंगे, सरकार की गिनाएंगे दस साल की उपलब्धियां

June 05, 2025

नई दिल्‍ली । केंद्र में मोदी सरकार(modi government) की 11 साल(11 years) की उपलब्धियों (achievements)को जन-जन (people)तक पहुंचाने के लिए बीजेपी(BJP) ने बड़े स्तर पर तैयारियां की हैं। हाल ही में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (National President JP Nadda)ने पार्टी के सांसदों से कई कार्यक्रमों पर चर्चा की थी। सशस्त्र बलों के सम्मान में तिरंगा यात्रा पर खास फोकस किया जा रहा है। कई राज्यों में बीजेपी ने जनसंपर्क अभियान तेज किया है। सरकार के कामकाज को लेकर वर्कशॉप, प्रेस कॉन्फ्रेंस, तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

इसलिए बनाई गई जनसंपर्क की योजना

BJP सूत्रों का कहना है कि केंद्र सरकार के मंत्री भी अपने-अपने लोकसभा क्षेत्रों में जाएंगे और वहां कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। BJP ने सरकार की बीते 11 सालों की उपलब्धियों को जनसंपर्क मुहिम में तब्दील करने की योजना बनाई है। मंत्रालय भी अपनी प्रमुख योजनाओं, उपलब्धियों और बदलावों का लेखा-जोखा दे रहे हैं। हरियाणा में BJP का सेवा महाभियान शुरू हुआ है।


मंडल स्तर पर संकल्प सभाओं का आयोजन

BJP हरियाणा समेत कई राज्यों में जून महीने में सेवा, संगठन और संकल्प के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी। जिला स्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस, प्रफेशनल मीट और प्रदर्शनी होंगी। मंडल स्तर पर संकल्प सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा योग प्रशिक्षण और शिविर, वृक्षारोपण अभियान भी चलाया जाएगा।

Share:

  • वन विभाग ने 18 लाख से ज्यादा पेड़-पौधे खरीदे, पौधारोपण के लिए सामाजिक वानिकी से

    Thu Jun 5 , 2025
    इंदौर। वन विभाग (Forest Departmen) ने इस साल में पेड़-पौधे (Trees Plants) लगाने के लिए सामाजिक वानिकी (Social Forestry) से 18 लाख से ज्यादा के पेड़ पौधे खरीदे हैं। यह पेड़-पौधे इंदौर (Indore) वृत्त के अधीन क्षेत्रीय वन मंडलों में लगाए जाएंगे। समाजिक वानिकी के अनुसार इंदौर वन विभाग ने इस बार इंदौर और देवास […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved