img-fluid

मानवता के विरुद्ध अपराध कर रही है मोदी सरकार : राहुल गांधी

December 10, 2020

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला करते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व वाली सरकार किसी की नहीं सुन रही है और मनमानी कर मानवता के विरुद्ध अपराध कर रही है। राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, मोदी सरकार गरीबों के मौलिक अधिकार छीन रही है। ये मानवता के विरुद्ध अपराध है। देश के बेहतर भविष्य के लिए हमें हर वर्ग के अधिकारों का सम्मान करना ही होगा।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी सरकार पर किसानों की बात नहीं सुनने का आरोप लगाया और कहा कि वह आंदोलन कर रहे किसानों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा “इतिहास में यह भी दर्ज होगा कि जब अन्नदाता सड़कों पर 16 दिन से हकों की लड़ाई लड़ रहे थे तब आप सेंट्रल विस्टा के नाम पर अपने लिए महल खड़ा कर रहे थे। लोकतंत्र में सत्ता, सनक पूरी करने का नहीं, जनसेवा और लोक कल्याण का माध्यम होती है।

Share:

  • अज्ञात बंदूकधारियों ने महिला पत्रकार की गोली मारकर की हत्‍या

    Thu Dec 10 , 2020
    काबुल। अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में गुरुवार को अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा एक महिला पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना प्रांतीय राजधानी जलालाबाद में हुई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने समाचार एजेंसी को बताया, “एक निजी रेडियो टीवी स्टेशन के लिए काम करने वाले मललाई माईवैंड को आज सुबह जलालाबाद शहर में अज्ञात […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved