
भोपाल। ऐशबाग इलाके में रहने वाली निजी इनफार्मेशन टैक्नालॉजी (आईटी)कंपनी की महिला मैनेजर के साथ सरेराह छेडख़ानी और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी और पीडि़ता के बीच इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। बीते एक साल से आरोपी एक तरफा प्रेम के चलते पीडि़ता को तंग कर रहा है। उसके ऑफिस में घुसकर हंगामा करता है। इतना ही नहीं आरोपी पीडि़ता के घर में देर रात पत्थर फैंकता है। लड़की के दोनों भाईयों को जान से खत्म करने की धमकी देता है। आरोपी की आए दिन की हरकतों से तंग आकर फरियादिया ने बीती रात जहांगीराबाद थाने में पहुंचकर प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी युवक को देर रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved