
नई दिल्ली: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा (Monalisa) को लेकर फिर सनसनीखेज वीडियो सामने आया है. वायरल गर्ल के पति फरमान (Farman) ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर कहा मोनालिसा भाग गई. वायरल गर्ल की मां ने आरोप लगाया है कि बेटी को फरमान ने ही गायब किया है. ये सोची समझी साजिश है.
वीडियो में फरमान कहता नजर आया, ”मैं अजमेर पुष्कर आया हुआ हूं, मोनालिसा भाग गई है और मैं उसे ढूंढने आया हूं. सो फ्रेंड्स मोनालिसा का अजमेर में पता नहीं लग पाया. मैं जा रहा हूं जोधपुर जोधपुर में पता करेंगे. जोधपुर में हॉल्ट है तो आप किसी को पता चले तो मुझे बताएं.” इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महेश्वर में फिर हड़कंप मच गया है.
जैसे ही मोनालिसा के परिवार को पता चला तो मां लताबाई बेहाल हो गई. पिता जयसिंह भोसले कुछ कह नहीं पा रहे हैं. पूरे महेश्वर नगर में फिर से चर्चा जोरों पर है. घरवालों का कहना है कि पहले से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि ये षड्यंत्र के तहत शादी की गई है और ज्यादा दबाव बढ़ाया जाएगा तो मोनालिसा को गायब कर दिया जाएगा.
सिर्फ एक बार कराई थी बात
मोनालिसा की मां लताबाई ने बताया, ”15 से 20 दिन पहले फरमान ने हमारी थोड़ी सी बात कराई थी. इसके बाद ना तो मोनालिसा को फोन लगता है और ना ही फरमान बात कराता है.” यही बात मोनालिसा की बड़ी मम्मी ने कही. उनका कहना है कि मोनालिसा से कुछ देर बात कराई और उसके बाद उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved