जिनेवा! दुनिया के कई देशों में कोरोना (friday horoscope) के बाद मंकीपॉक्स (monkeypox) का कहर बढ़ता जा रहा है। इस खतरनाक बीमारी से अब तक 90 से अधिक देशों में फैल चुकी है। इन देशों में इसके करीब 30,000 मामलों की पुष्टि की जा चुकी है। ब्राजील में मंकीपॉक्स (monkeypox) बीमारी को रोकने के लिए बंदरों को मारा जा रहा है।
आपको बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि मंकीपॉक्स का प्रकोप बंदरों से जुड़ा हुआ नहीं है। ब्राजील में बंदरों पर बढ़ते हमले के बाद डब्लूएचओ को यह सफाई देनी पड़ी। ब्राजील अभी मंकीपॉक्स से सबसे अधिक प्रभावित देशों में से एक है, वहां एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। मंकीपॉक्स से स्पेन और भारत में भी एक-एक मरीज की मौत हुई है।
पिछले महीने, डब्ल्यूएचओ ने यूरोप और अमेरिका के माध्यम से मौजूदा मंकीपॉक्स के प्रकोप को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल के रूप में घोषित किया था। पैन अमेरिकन हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने पिछले हफ्ते कहा कि ब्राजील, अमेरिका और कनाडा अमेरिका में मंकीपॉक्स के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र हैं, जहां 5,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved