
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 11 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। मानसून सत्र में सरकार हुक्का बार पर प्रतिबंध लगाने के साथ साथ तीन विधेयक ला रही है। साथ ही प्रदेश में चार नए निजी विश्वविद्यालय भी खुलने जा रहे हैं। जिसके लिए निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक लाया जाएगा। इसके साथ ही सरकार वित्त वर्ष 2023-24 का पहला अनुपूरक बजट भी पेश करने वाली है। यह बजट करीब 20 हजार करोड़ रुपए का होगा। इसके लिए विनियोग विधेयक पेश किया जाएगा।
सत्र में 1600 से अधिक प्रश्न
मानसून सत्र में 1600 से ज्यादा प्रश्न, 19 स्थगन और 90 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव आाएंगे। बताया जाता है कि विधानसभा का मानसून सत्र पहले 10 जुलाई से प्रारंभ होने वाला था, पर 10 जुलाई को लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत महिलाओं के खाते में दूसरी किस्त डाली जाएगी। जिसके लिए कार्यक्रम आयोजित होने के कारण सत्र को एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved