जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

इन राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना बहुत शुभ, सुधरेगी आर्थिक स्थिति, मिलेंगे करियर में नए अवसर

नई दिल्‍ली । दिसंबर महीना (december month) कई राशि वालों के लिए खुशियां लेकर आने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों (planet constellation) के लिहाज से भी दिसंबर का महीना खास है। इस महीने में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। जिसके चलते कई राशि वालों को शुभ परिणाम मिलेगा और कुछ राशि वालों को सतर्क रहना होगा। जानिए दिसंबर का महीना किन राशि वालों के जीवन में लाएगा खुशियां-

1. मेष- दिसंबर का महीना मेष राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि आपको वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। यात्रा से धन लाभ के आसार बनेंगे। पार्टनरशिप के काम में मुनाफा हो सकता है।


2. कर्क- कर्क राशि वालों को दिसंबर में करियर में तरक्की मिल सकती है। इस दौरान उच्चाधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन के प्रबल योग बनेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। इस महीने हाथ में आए अवसर का लाभ उठाने की कोशिश करें। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

3. सिंह- सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इस दौरान कार्यस्थल पर उच्च पद प्राप्त हो सकता है। यात्रा से लाभ के योग बनेंगे। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए शुभ है।

4. कन्या- कन्या राशि वालों के धन-धान्य में वृद्धि होगी। इस दौरान लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। धन लाभ के योग बनेंगे। नया काम शुरु करने के लिए समय उत्तम है। वाहन व भवन सुख प्राप्त हो सकता है। इस महीने आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। दिसंबर में शुभ समाचार मिलने के प्रबल योग बनेंगे।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Share:

Next Post

रानी मुखर्जी के ना चाहते हुए भी सैफ अली खान ने किया उन्हें KISS, डर गई थी एक्‍ट्रेस

Thu Nov 18 , 2021
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान(Bollywood actor Saif Ali Khan) और अभिनेत्री रानी मुखर्जी (Rani Mukherji) कम ही फिल्मों में एक साथ नजर आए है. लेकिन जब भी वह पर्दे पर एक साथ दिखे तो फैंस ने उनकी कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया. अब लंबे वक्त बाद दोनों एक बार फिर से साथ में सिल्वर […]