img-fluid

मप्र में कोरोना से और 12 लोगों की मौत, 797 नये मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 35 हजार के पार

August 05, 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 797 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 12 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 35 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं, प्रदेश में कोरोना से अब तक 912 लोगों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार देर शाम जारी कोरोना से सम्बंधित हेल्थ बुलेटिन में दी गई।

बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को प्रदेशभर में 13,361 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 797 पॉजिटिव और 12,564 रिपोर्ट निगेटिव आई हैं, जबकि 63 सेम्पल रिजेक्ट हुए। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 34,285 से बढ़कर 35,082 हो गई है। इनमें सबसे अधिक इंदौर में 7735, भोपाल 6965, ग्वालियर, 2590, मुरैना 1686, जबलपुर 1506, उज्जैन 1230, खरगौन 818, नीमच 781, सागर 712, बड़वानी 802, खंडवा 677, बुरहानपुर 486, भिण्ड 476, देवास 451, रतलाम 480, मंदसौर 447, धार 447, छतरपुर 364, रायसेन 370, रीवा 377, टीकमगढ़ 312, राजगढ़ 376, विदिशा 356, शाजापुर 297, शिवपुरी 334, सीहोर 310, श्योपुर 251, बैतूल 271, दतिया 232, होशंगाबाद 264, हरदा 217, दमोह 234, सतना 194, छिंदवाड़ा 197, अलीराजपुर 178, नरसिंहपुर 195, कटनी 174, झाबुआ 146, बालाघाट 144, पन्ना 106, सिंगरौली 114, आगरमालवा 91, अशोकनगर, 99, सीधी 106, शहडोल 87, गुना 87, अनूपपुर 72, निवाड़ी 52, उमरिया 45, सिवनी 51, डिंडौरी 50 और मंडला 40 मरीज शामिल हैं।

बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में मंगलवार को कोरोना से 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में इंदौर के तीन,  भोपाल व जबलपुर के दो-दो और सागर, रतलाम, शाजापुर, होशंगाबाद व दमोह के एक-एक मरीज शामिल हैं। इसके बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 900 से बढ़कर 912 हो गई है। मृतकों में सबसे अधिक इंदौर के 320, भोपाल 192, उज्जैन 74, बुरहानपुर 25, खंडवा 19, जबलपुर 32, खरगौन 18, ग्वालियर 13, धार 10, मंदसौर 11, नीमच 09, सागर 34, देवास 10, रायसेन 08, होशंगाबाद 08, सतना 08, आगरमालवा 03, झाबुआ 03, अशोकनगर 03, शाजापुर 05, दतिया 04, छिंदवाड़ा 02, सीहोर 11, उमरिया 02, रतलाम 11, बड़वानी 08. मुरैना 09, राजगढ़ 09, श्योपुर 02, टीमकगढ़ 08, रीवा 03, गुना 04, हरदा 06, कटनी 03, सीधी 01, शिवपुरी 02, अलीराजपुर 01, भिंड 01, बैतूल 03, नरसिंहपुर 01, सिवनी 01, सिंगरौली 02, छतरपुर 08, विदिशा 02, दमोह 03 और मंडला का एक व्यक्ति शामिल है।

बुलेटिन में राहत की खबर यह बताई गई है कि राज्य में अब तक 25,414 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं और वे स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर जा चुके हैं। इनमें से 1315 मरीज मंगलवार को डिस्चार्ज हुए हैं। अब प्रदेश में कोरोना के सक्रिय प्रकरण 8756 हैं।

Share:

  • सीएम शिवराज सिंह चौहान हुए डिस्चार्ज

    Wed Aug 5 , 2020
    भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है, इसके बाद उन्हें चिरायु अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि चौहान को अस्पताल में 10 दिन हो गए हैं। हालांकि उन्हें नियम के अनुसार 14 दिन तक क्वारंटाइन रहना होगा। डिस्चार्ज होने के बाद सीएम ने कोरोना संक्रमण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved