
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बजट के बाद रोजगार पर वेब गोष्ठी को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोगों में और नवाचार आधारित विषयों में निवेश करना विकसित भारत की रूपरेखा को दर्शाता है। बजट 2025-26 में विकसित भारत का खाका सामने आया है। इसमें बुनियादी ढांचे और कौशल विकास को समान महत्व दिया गया है। पर्यटन युवाओं के लिए रोजगार पैदा कर सकता है। इस क्षेत्र को बुनियादी ढांचे का दर्जा मिलने से जीडीपी में इसकी हिस्सेदारी बढ़ेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved