img-fluid

मध्यप्रदेश में 1 लाख 29 हजार से ज्यादा महिला-बच्चे लापता

December 18, 2024

  • 1 लाख 32 हजार को खोजा… 25 हजार का अभी तक पता नहीं

भोपाल। मध्यप्रदेश में पिछले चार वर्षों के दौरान महिलाओं और बच्चियों के गायब होने के आंकड़े चिंताजनक हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस अवधि में 1 लाख 28 हजार 778 से ज्यादा महिलाएं और बच्चियां लापता हुईं, जिनमें से पुलिस ने करीब 1 लाख 3 हजार 209 को खोज निकाला, लेकिन 25 हजार 370 अभी भी लापता हैं। इस बात का खुलासा विधानसभा में प्रश्नोत्तरकाल के दौरान हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सदन में बताया कि 2024 में सबसे ज्यादा 99 हजार महिलाएं और 29 हजार बच्चियां लापता हुईं। इनमें से 75,882 महिलाओं और 27 हजार बच्चियों को खोजा गया, लेकिन 23 महिलाएं और 1919 बच्चियां अब भी गायब हैं।


कमिश्नर प्रणाली बेअसर… इंदौर में 8 हजार, भोपाल में 6 हजार महिला-बच्चे लापता
भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बावजूद यह मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले चार वर्षों में इंदौर से 8 हजार से अधिक महिलाएं और बच्चियां लापता हुईं। इसी अवधि में भोपाल से 6 हजार से ज्यादा महिलाएं और बच्चियां लापता हुईं।

Share:

  • इंदौर : मेघदूत चौपाटी हटाई होटलों की पार्किंग को छूट

    Wed Dec 18 , 2024
    नेता प्रतिपक्ष ने लगाए आरोप इंदौर। शहर (Indore) में जब भी कोई बड़ा आयोजन होता है तो मेघदूत चौपाटी (Meghdoot Chowpatty) को हटा दिया जाता है और बाद में नेतानगरी (netaanagaree) के चलते ये चौपाटी फिर काबिज हो जाती है। अभी यूरेशियन समूह (Eurasian Group) की बैठक के लिए चौपाटी हटाई गई थी, उसे फिर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved